Friday, June 29, 2018

इतनी भी आसान नहीं चरित्रों को जन्म देना



एक लेखक अपने सभी चरित्रों का निर्माण अपने आस-पास के वास्तविक जीवन से करता है। मेरे मन में एक सवाल हमेशा से रहा है कि कैसे एक लेखक इतने सारे चरित्र गढ़ कैसे पाता है?. और अब जब कि कुछ कुछ समझ

सका हूँ लेखन को, धीरे धीरे इस सवाल से पर्दा खुद ब खुद हटती जा रही है। इतना तो जान गया हूँ कि जब कहने को बहुत कुछ हो और सुननेवाला कोई भी ना हो तो फिर एक प्यार नज़र आता है डायरी-कलम। जिसपे कुछ भी उकेरो दिखेगा वही जो हम कुड़ेदेंगे। एक लेखक जब अपनी कुछ अच्छी और कुछ बुरी आदतों को महसूस करता है लेकिन मान नही पाता, जब सच्चाई उसके सामने हो लेकिन न मान पाना या उससे परे सोचना उसकी एक छलावा हो जो उसके मानसिक और दिमागी रूप से कमज़ोर बनाने लगता है, तब वह अपने अंदर दौड़ती खुद के अंतर्द्वंद्व को शब्दों के माध्यम से कागज़ के साथ साझा करता है। और उसके उकेरे हर शब्द एक दास्ताँ होती है। जो अनसुनी होती है, पर अनकही नही होती। चरित्रों के जीनेवाले सभी कला में लेखनी कला ही है जिसमे एक कहानी या उपन्यास का लेखक उसके सभी किरदारों को सभी चरित्रो को एक बराबर महसूस करता है। एक साथ एक वक्त कई सारी भावनाओं को अपने अंदर समा लेना और फिर सबको बारी बारी अपनी मन्ज़िल तक पहुंचा देना सिर्फ लेखक ही कर सकता है। कोई अभिनेता भी उतनी बारीकी नही दिखा सकता (कुछ अपवाद भले हो सकते हैं।) । लेखक के लिए एक लेखक होना और उसी ठीक वक्त दिमागी रूप से कोई और होना बहुत पीड़ा दायक होता है फिर चाहे उसके कहानी का अंत कैसा भी क्यों न हो।। ... और उसमे भी अगर कोई ऐसा लेखक हो जिसकी हर कहानी में लड़का-लड़की की कम से कम एक जोड़ी अनिवार्य हो (बिलकुल मेरी तरह) तो फिर समझो बेचारे की सामत आ गयी। हर रिश्ते को सामने वाले पर छोड़ कर अपनी तरफ से सच्चा रहते हुए उसका किसी निर्वाह करता रहता है। दर्द सहता रहता है। कुछ लोग मिले तो उसकी किस्मत, बिछड़ जाए तो भी उसकी किस्मत। अब बेचारे किस्मत की तो न हार हुई न जीत। बेचारे... मेरे जैसे लेखक जिन्हें अपनी कहानियों के लिए अपने प्रेम कहानी का वास्तविक अंत फूटी कौड़ी नही सुहाता, वे चल पड़ते हैं अपने इमोशन की जांच पड़ताल करने कलम के साथDescription: https://www.facebook.com/images/emoji.php/v7/fd0/1/16/1f602.png😂। अपनी प्रेमकहानी का अंत बड़े ही काल्पनिक अंदाज़ में करते हैं और फिर उसे #ब्रेकअप का नाम दे देते हैं। अब देखिये ना, करीब 4 महीने पहले मेरे एक चरित्र का ब्रेकअप कराया तो वो बड़ा परेशान
रहने लगा। जब भी मैं हंसने की कोशिश करता वो अपनी आंसुओं का जिम्मेवार मुझे ठहरा देता। हद तो तब हो गयी जब कहानी खत्म होने के बाद भी उस बटरफ्लाई का इंतज़ार करता रहता। मेरा मुझमे मेरे ही अंदर का एक चरित्र मेरे वास्तविकता से नफरत करना शुरू कर दिया। रातें अँधेरी थी अब दिन में रौशनी भी गायब वाली बात होने लगी। एक दिन उसे अपने साथ रात को घुमाने के लिए ले गया। हम्म शायद बांसघाट
, यही कोई 25 दिसंबर की रात। शराब के नशे में धुत्त। मैंने बोला - "तू प्यार के बारे में कितना जानता है? कुछ नही... फिलहाल बस इतना जान लो और मान लो कि प्यार को इज़ाज़त की ज़रूरत नही पड़ती। तू करता है करता रहेगा कोई रोकने वाला नही तुझे" और यह भी की #ब्रेकअप_आजकल_सिर्फ_एक_फैशन_है इतना बताना था कि वो वहां से भागा। कभी नींद में उस चरित्र से मुलाकात होती है तो शुक्रगुजार मालूम पड़ता है । कहता है- आपकी नुस्खा काम आ गयी। वो मेरी रानी थी न, अब कॉल करती है बहुत देर बाते होती हैं। लेकिन वो प्यार नही लगता।" "तो क्या लगता है" सपने में मैं पूछता हूँ। बस शर्मा कर रह जाता है, इतना ही कह पाटा है "म्मम्मम्मम्म शायद एक प्यारी सी.... छोड़िये ना।।" और हम दोनों अपने अपने #मेरे पर छींटाकशी करने लगते हैं।

वैसे भी आजकल दिलों का टूटना दिल के दौरे से ज्यादा प्रचार प्रसार में है। ग़नीमत विडम्बना जो कहिये लेकिन बीमा केवल हार्ट अटैक के लिए सिर्फ होता है। 
हर एक काल्पनिक कहानी किसी सच्ची कहानी से प्रेरित होती है। 

इसे पढ़ कर कई लोग ☺कई लोग 😊कई लोग 😆कुछ 😢कुछ😎 कुछ 😠वाली फील कर रहे होंगे कि अबे पागल तो नही हो गया। अभी तो ठीक ठाक ही घर गया था फिर क्या हुआ। भैया, बड़ी समस्या है क्या बताएं। बस इतना समझ लीजिये -

मानव जीवन बड़ा कष्टकारी है। उसमे भी कोई लिख-पढ़ गया तो गया काम से ! और लिख पढ़ भी कहीं लेखक-फेखक बन गया तो हो गया कौड़ी का तीन समझिये! हर बात में अर्थ, हो न हो, तब भी अर्थ। अनर्थ का भी अर्थ।।
(डायरी के कुछ अधूरे, लेकिन पूरे) 
कई तरह के कपड़े पहने हैं....
 

No comments:

Post a Comment

#OTTReleasesThisWeek: इस हफ्ते ओटीटी रिलीज़, चेक लिस्ट

मनोरंजन के लिए हम अब इसके सिर्फ पारंपरिक रूपों पर निर्भर नहीं रह गए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अब दर्शकों के लिए अपनी बेहतरीन कंटेंट और जॉन्र के...