Tuesday, July 12, 2022

#OTTReleasesThisWeek: इस हफ्ते ओटीटी रिलीज़, चेक लिस्ट

मनोरंजन के लिए हम अब इसके सिर्फ पारंपरिक रूपों पर निर्भर नहीं रह गए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अब दर्शकों के लिए अपनी बेहतरीन कंटेंट और जॉन्र के साथ मनोरंजन की पारंपरिक रूपों का विकल्प बन गए हैं। क्योंकि यह दर्शकों को अपने आरामदायक कमरे में अपनी पसंदीदा फिल्में और प्रोग्राम देखने को बहुत आसान बना दिया है।

डिजिटल स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद मैं कहने लगा हूं, अब हीरो और कहानी दूर नहीं। नीचे मैंने कुछ बेहतरीन वेब सीरीज़ और फिल्में सूचीबद्ध की हैं, जिन्हें आप इस हफ्ते से नेटफ्लिक्स, ज़ी5, डिज़नी+ हॉटस्टार और अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

इसलिए यदि आप अपने कन्फर्ट में सप्ताह का आनंद लेना चाहते हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ बेहतरीन कंटेंट को बिन्ज-वाच करना चाहते हैं, तो यहां मैंने ऐसी ही कंटेंट को कवर किया है।

नीचे हमने कुछ बेहतरीन वेब सीरीज़ और फिल्में सूचीबद्ध की हैं, जिन्हें आप नेटफ्लिक्स, ज़ी5, डिज़नी+ हॉटस्टार और अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

#MotheringSunday
मदरिंग संडे • रिलीज की तारीख: जुलाई 12 • कहां देखें: Zee5 

ग्राहम स्विफ्ट के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित, मदरिंग संडे एक ब्रिटिश रोमांटिक पीरियड ड्रामा है, जो आपको विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि में ले जाती है। यह एक परित्यक्त शिशु जेन फेयरचाइल्ड और एक गृहिणी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पड़ोस के घर में पैदा हुए सदस्य के साथ एक भावुक प्रेम संबंध में शामिल है।

जो लोग नई प्रेम कहानी देखना पसंद करते हैं उनके लिए ओडेसा यंग, ​​​​कॉलिन फर्थ, ओलिविया कॉलमैन स्टारिंग 'मदरिंग संडे' एक बेहतरीन विकल्प है।

#Shoorveer
शूरवीर • रिलीज की तारीख: 15 जुलाई • कहां देखें: डिज़्नी+ हॉटस्टार

क्यों है खास: 'शूरवीर' - भारत में एक एलीट टास्क फोर्स बनाने के लिए भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के संघ पर केंद्रित एक काल्पनिक सैन्य ड्रामा सीरीज। जिसमें एलीट टास्क फोर्स की काल्पनिक कहानी को गुप्त ऑपरेशन, गहन सैन्य प्रशिक्षण, हवाई युद्ध और खुफिया छल और सैनिकों के बीच मानवीय संबंधों के साथ दर्शाया गया है। यह भारत में एक विशिष्ट टास्क फोर्स के निर्माण की यात्रा को प्रदर्शित करता है, जो राष्ट्रीय खतरों के खिलाफ देश की पहली जवाबी टीम बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण से गुजरते हैं।

शूरवीर में बेहतरीन कलाकारों की टुकड़ी है जिसमें मकरंद देशपांडे, मनीष चौधरी, रेजिना कैसेंड्रा, अरमान रल्हन, आदिल खान, अभिषेक साहा, अंजलि बरोट, कुलदीप सरीन, आरिफ जकारिया, फैसल राशिद, साहिल मेहता और शिव्या पठानी जैसे सितारे शामिल हैं।

#Jaadugar
जादूगर • रिलीज की तारीख: 15 जुलाई • कहां देखें: नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स ओरिजनल की यह फिल्म मध्य प्रदेश के एक छोटे शहर नीमच के जादूगर की कहानी बताती है। जिसे फुटबॉल में बिल्कुल भी रुचि नहीं है। हालांकि, अगर वह उस लड़की से शादी करना चाहता है, जिसे वह प्यार करता है तो उसे अपनी स्थानीय टीम को टूर्नामेंट के फाइनल तक ले जाना होगा। फिल्म में जितेंद्र कुमार, आरुषि शर्मा और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में हैं।

#JanhitMeinJaari
जनहित में जारी • रिलीज की तारीख: 15 जुलाई • कहां देखें: ज़ी 5

नुसरत भरुचा-स्टारर सोशल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'जनहित में जारी' सिनेमा घरों में चलने के बाद अब ZEE5 पर स्ट्रीमिंग होगी। फिल्म मध्य प्रदेश में एक सेल्स गर्ल की यात्रा का अनुसरण करती है, जो जीवन यापन के लिए अपने शहर में कंडोम बेचती है। यह उसकी चुनौतियों, सामाजिक प्रतिबंधों और अपने परिवार तथा पड़ोसियों से खुद के लिए लड़ने की कहानी कहती है।

#ComicstaanSeason3
कॉमिक्स्तान सीजन 3 • रिलीज की तारीख: जुलाई 15 • कहां देखें: Amazon Prime Video

कॉमिक्स्तान अपने तीसरे सीज़न के लिए चार जजों, सात मेंटर्स, दो मेजबानों और आठ नए उम्मीदवारों के साथ वापस आ गया है। आकाश गुप्ता, कुशा कपिला, राहुल दुआ, जाकिर खान, सुमुखी सुरेश, नीति पलटा, केनी सेबेस्टियन, राहुल सुब्रमण्यम, आधार मलिक, अनु मेनन, रोहन जोशी, प्रशस्ति सिंह, कानन गिल सभी कॉमिकस्तान सीजन 3 का हिस्सा हैं।

#Vaashi
वाशी • रिलीज की तारीख: जुलाई 17 • कहां देखें: Netflix

मलयालम फिल्म 'वाशी' दो सेल्फ-मेड और प्रतिभाशाली वकीलों की कहानी है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि जब दोनों को एक ही मामले को सौंपा जाता है तो उनके प्रेम संबंध ख़तरे में पड़ जाती है। इसे जीतने के लिए उन्हें एक-दूसरे से भिड़ने की ज़रूरत होती है। फिल्म में कीर्ति सुरेश और टोविनो थॉमस मुख्य भूमिका में हैं।

आप इन में से किस शो के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं/ थे? कमेंट में बता सकते हैं। (©Nikhil Vidyarthi)

Sunday, July 1, 2018

बॉलीवुड की स्त्री-निर्देशकों का अपना संसार



मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लम्बे वक्त तक पुरुष-निर्देशकों के अभिव्यक्ति के छाँव तले रहने की आदि रही | फिल्म जगत में महिला निर्देशकों के स्थापित होने में काफी समय लगा, लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री में महिला निर्देशकों की एक फ़ौज अपने कामों में मशरूफियत को लेकर चर्चा में रहती हैं | पशिचिमी फिल्म उधोग के वनिस्पत बॉलीवुड में काफी वक्त के बाद भारतीय दर्शक स्त्री-निर्देशकों के प्रबुद्ध संसार से रूबरू हुए | इन अधिकांश महिला-निर्देशकों ने स्त्री-जीवन और उसकी विसंगतियों को अपनी अपनी दृष्टिकोण से देखा और समझा | जो जाहिरी तौर पर परदे पर पुरुष-दृष्टिकोण से बिलकुल भिन्न था |
  

   हिंदी सिनेमा की पहली महिला-निर्देशक फातिमा बेग़म थी जिनकी फ़िल्मी करियर 1926 में शुरू हुई | उनके बाद सई परांजपे, अरुणा राजे, अपर्णा सेन आदि जैसी नाम फलक पर उभरी | लेकिन हाल के वर्षों में युवा महिला-निर्देशकों ने बॉलीवुड की ज़मीन पर जड़ें बुलंद करने में लगी हैं | अब फिल्म निर्माण निर्माण तक ही सिमित नही रह गया है, बल्कि वितरण और प्रचार-प्रसार, मार्केटिंग से जुड़ा विषय भी बन गया है, और आज की महिला-निर्देशक इन सभी पक्षों में खुद रूचि लेती हैं और फिर फिल्म का निर्माण करती हैं |


महिला-निर्देशकों की पहली कतार में कल्पना लाज़मी, अरुणा राजे, फराह खान और तनूजा चंद्रा हैं | तनूजा चंद्रा ने ‘दुश्मन’ ‘संघर्ष’ ‘सुर – द मेलोडी ऑफ़ लाइफ’ जिंदगी रॉक्स में चुस्त निर्देशक के रूप में लोहा मनवाती हैं | मेघना गुलज़ार भी बॉलीवुड की प्रमुख संवेदनशील महिला-निर्देशकों में आती हैं | मेघना ने 2002 में ‘फिलहाल’ नाम की फिल्म बनायी और इसके पांच साल बाद ’जस्ट मैरिड’ | इनकी हालिया रिलीज फिल्म सच्ची और दहला देने वाली ‘आरुशी मर्डर केस’ पर आधारित फिल्म ‘तलवार’ है जो 2015 में बनी | इस क्रम में जोया अख्तर का नाम न लेना भूल होगी जिनकी ‘लक बाई चांस’ और ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ को दर्शकों तथा आलोच्ज्कों द्वारा काफी सराहा गया | गौरी शिंदे का सपना फिल्म निर्देशक बनने का था जिसे उन्होंने 2012 में फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से पूरा किया | 


   विश्व सिनेमा स्तर की बात करें तो मीरा नायर, मंजू बरुआ और दीपा मेहता ने अपनी छाप छोड़ी वही दूसरी ओर किरण राव, रीमा कागती, राजश्री, अनुषा रिजवी के नाम गंभीर फिल्मों के साथ सिनेमा-पटल पर हैं | इन सभी महिला-निर्देशकों ने अपनी फिल्मों में अनूठी स्क्रिप्ट और सधी हुई निर्देशन से कम समय में ही फिल्म माध्यम में अपनी एक अलग मुकाम हासिल किया है |
पत्रकार से फिल्म-निर्माण के क्षेत्र में आई भावना तलवार अपनी एक अनूठी स्क्रिप्ट के साथ 2007 में ‘धर्म’ नाम से एक फिल्म बनाई | इस फिल्म को राष्ट्रिय एकता को प्रचारित करने वाली फिल्म मानते हुए बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन का नर्गिस दत्त पुरस्कार दिया गया |

गुवाहाटी में जन्मी रीमा कागती ने पहले निर्देशकिये की हर पहलू को समझने की कोशिश करती हैं | फरहान अख्तर, हनी इरानी, मीरा नायर, आशुतोष गोवारिकर जैसे दिग्गज को असिस्ट कर अपनी निर्देशकीय पारी शुरुआत करती हैं | इसी तरह दीपा भाटिया ने’ हजार चौरासी की माँ’, ‘तक्षक’, मैंने गाँधी को नही मारा’ ‘रॉक ऑन’ आदि फिल्मों में सहायक निर्देशिका के रूप में काम किया |

Friday, June 29, 2018

इतनी भी आसान नहीं चरित्रों को जन्म देना



एक लेखक अपने सभी चरित्रों का निर्माण अपने आस-पास के वास्तविक जीवन से करता है। मेरे मन में एक सवाल हमेशा से रहा है कि कैसे एक लेखक इतने सारे चरित्र गढ़ कैसे पाता है?. और अब जब कि कुछ कुछ समझ

सका हूँ लेखन को, धीरे धीरे इस सवाल से पर्दा खुद ब खुद हटती जा रही है। इतना तो जान गया हूँ कि जब कहने को बहुत कुछ हो और सुननेवाला कोई भी ना हो तो फिर

Tuesday, July 18, 2017

तुम्हारा हिस्सा

नही चाहिए मुझे
तुम्हारे आधे हिस्से में
मेरा पूरा प्यार
हो सकता है कभी बदले में
मुझसे मेरा सब कुछ मांग लो
कभी दिल, कभी दिमाग
कभी मेरे एहसासों को कुड़ोदोगे
फिर ज़ख्मों को नोचोगे
हो सकता है
बदले में कभी मुझसे मेरा
प्यार मांग लो... कभी मेरा ही हिस्सा
झपट लो कहीं बाज की तरह
क्या पता
कभी आँखों में बस आओ
कभी आंसू बन गिर जाओ
नही चाहिए तुम्हारा
ये अँधेरे में एक झूठा बसेरा
आशियाँ सा मेरा दिल.. जाने फिर कब तोड़ दो
तुम यूँ ही छोड़ दो
हो न हो
कभी अपनी हिस्से में यूँ ही
मेरा सब कुछ ले लो
मेरी रूह, मेरी आत्मा
सपने, मेरे अपने
हो सकता है
कभी बदले में तुम मुझसे
मेरा जिस्म भी मांग लो
फिर इसे कूड़ेदती रहो
चील कौवों की तरह
अपनी नफरत की बुलंदियों तक।।
फिर... नही चाहिए मुझे तुम्हारा
बांटा हुआ आधा हिस्सा
तुम!!!

Monday, February 23, 2015

'रियलिटी' रियलिटी शो की

'रियलिटि' रियलिटि शो की !!!

मनोरंजन के सभी साधनों में टेलीविज़न का अपना एक अलग मुकाम माना जाता है| करीब दो दशक पहले देश में सिर्फ दूरदर्शन ही दर्शकों का एकमात्र पसंद हुआ करता था लेकिन आज सुचना प्रौद्योगिकी के युग में अनेक चैनल अस्तित्व में आ चुकी हैं| जिस कारण इन चैनलों के बीच एक प्रतिस्पर्धा आरम्भ हो गई है| इसने निर्माताओं को खासा प्रभावित कर रखा है| टीवी पर अलग-अलग दर्शकों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम दिखाए जाते हैं| कुछ कार्यक्रम सभी दर्शक-वर्गों के लिए होते हैं| आजकल टी.वी. पर दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों में रियलिटी शो बहुत प्रसिद्द हो जाते हैं| 

Thursday, September 11, 2014

फिल्मों में महिला-सशक्तिरण


भारतीय सिनेमा पर नज़र दौडाएं तो हम देखते हैं कि यहाँ पुरुष प्रधान फ़िल्में बहुत बनी हैं, यहाँ तक कि ऐसी फिल्मों की भी भरमार है जिनमें पुरुषों को गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया है, लेकिन महिलाओं पर केन्द्रित

Sunday, September 7, 2014

भारतीय सिनेमा का बाजार तथा इसके आयाम



 पिछले 100 वर्षों में भारतीय सिनेमा ने दुनिया में किस तरह विकास किया इस पर नज़र डालें तो       हम पाते हैं कि भारतीय सिनेमा को इस ऊंचाई तक पहुँचाने तथा इसका पहल करने वालों की दूरदृष्टि और उनकी आशावादी रहना साथ ही लीक से हटकर चलने की प्रवृति का एक बड़ा योगदान रहा है|

Thursday, September 4, 2014

गुमशुदा इतिहास


 

हम में से ज्यादातर लोगों को पता है कि भारत की पहली फीचर फिल्म दादा साहेब फाल्के द्वारा निर्देशित राजा हरिश्चंद्र है, पर क्या आपको पता है किसी भारतीय द्वारा बनाई गई पहली फिल्म पुंडलिक थी जिसके निर्देशक दादा साहेब तोरने थे| यह फिल्म राजा हरिश्चंद्र से लगभग एक वर्ष पहले 18 मई 1912 को रिलीज हुई थी| पुंडलिक को कोरोनेशन थिएटर (बॉम्बे) में दिखाई गई थी| पर कुछ कारणों से फिल्म इतिहासकारों ने इसे भारत की पहली फिल्म नही माना|

Thursday, August 28, 2014

भारत में फिल्मी आगाज




भारत जैसे देश में फिल्मों को मनोरंजन माना जाता है. भारतीय लोग खुद को सिनेमा से बिना किसी कठिनाई के आसानी से जोड़ लेते हैं, इसी वजह से यहां के लोग अपने मनोरंजन के साधन के रूप में सिनेमा को वृहत स्तर पर अपनाते हैं.

#OTTReleasesThisWeek: इस हफ्ते ओटीटी रिलीज़, चेक लिस्ट

मनोरंजन के लिए हम अब इसके सिर्फ पारंपरिक रूपों पर निर्भर नहीं रह गए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अब दर्शकों के लिए अपनी बेहतरीन कंटेंट और जॉन्र के...